| |
|
| |
| |
 |
|
| |
|
|
| |
| |
1968 में स्थापना से, सेन्ट्रल इंस्टिटयूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक़्नोलॉजी (सिपेट) प्लास्टिक्स उद्योग की आवश्यकताओं के अनुकूल विभिन्न पाठ्यक्रमों को आयोजित करता आ रहा है । अब, सिपेट डाक्टरी, स्नातकोत्तर, स्नातक, पोस्ट डिप्लोमा एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों को प्रदान करके ए टी आर (शैक्षिक, प्रौद्योगिकी सहायता एवं अनुसंधान) के सिद्धांत के साथ रूपांतरित हुआ है । सिपेट अपने चार स्तरीय संरचना के अंतर्गत पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है एवं केन्द्र विशेष स्तरीय कार्यक्रमों के लिए विशेषीकृत है । संस्थान के 15 केन्द्र शैक्षिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें कक्षा शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं में व्यावसायिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल हैं । अध्ययन के पाठ्यक्रमों को सेमेस्टर कार्यक्रमों द्वारा आयोजित किया जाता है । एक शैक्षिक वर्ष के दो सेमेस्टर होते हैं । ऑड सेमेस्टर अगस्त में शुरू होता है एवं ईवन सेमेस्टर फरवरी में । शिक्षा का माध्यम अंग्रेज़ी है । सिपेट में शैक्षिक माहौल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने पर पारंपरिक प्रभाव के साथ आधुनिक तकनीकी कुशलता का दुर्लभ मिश्रण है । सिपेट केन्द्रों से योग्यता प्राप्त संकाय एवं छात्रगणों ने अपने उत्कृष्ठ उपलब्धियों एवं नेतृत्व गुणों द्वारा हमेशा देश को गौरवान्वित किया है । सिपेट ने संकाय द्वारा उपलब्ध परामर्श सेवाओं द्वारा देश के उद्योगों के साथ संपर्क स्थापित करके एक अच्छे उदाहरण के रूप में प्रमाणित किया है । भारत के विभिन्न संगठनों द्वारा प्रायोजित अनेक परियोजनाओं में नये विचारों को अभ्यास में लाया गया है । |
|
|
| |
|
|
| |
| |
बिजु पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उत्कल विश्वविद्यालय एवं अन्ना विश्वविद्यालय के साथ संबंधन में पॉलीमर साईन्स, मटेरियल साईन्स एवं प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग में डाक्टरी कार्यक्रम प्रदान किया जाता है । मास्टर, स्नातक उपाधि शैक्षिक कार्यक्रम अन्ना विश्वविद्यालय – चेन्नै, बिजु पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय – रूरकेला, यू पी तकनीकी विश्वविद्यालय – लखनऊ, बाबासाहेब भीमाराव अम्बेद्कर बिहार विश्वविद्यालय – मुजफरपुर एवं गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय – गुजरात से संबंधित है । सिपेट प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक़्नोलॉजी के क्षेत्रों में अनन्य रूप से निम्न शैक्षिक कार्यक्रमों को प्रदान करता है : |
|
|
| |
|
|
| |
| |
• डाक्टरी कार्यक्रम |
| |
• स्नातकोत्तर कार्यक्रम |
| |
• पूर्वस्नातक कार्यक्रम |
| |
• स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम |
| |
• पोस्ट डिप्लोमा कार्यक्रम |
| |
• डिप्लोमा कार्यक्रम |
|
|
| |
|
|
|
| |
 |
|
|